किरण सिंह देव के जन्मदिन पर 17 को होगा महाभंडारा


जगदलपुर बड़ा ही सुखद संयोग है कि जिस 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, उसी 17 सितंबर को जगदलपुर के विधायक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव का भी जन्मदिन है। दुर्भाग्यवश श्री देव एक सड़क दुर्घटना में घायल होकर अभी दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं और जल्द ही श्री देव प्रदेशवासियों की सेवा में उपलब्ध होंगे। किरण सिंह देव के जन्मदिवस पर शहर के संजय मार्केट में एक महा भंडारा का आयोजन किया जा रहा है सभी से निवेदन किया गया है कि वे इस महा भंडारा में शामिल होकर लाभ उठाएं और श्री देव के जल्द से जल्द स्वस्थ लाभ की कामना करें।. भंडारा 17 सितंबर को दोपहर 1.30 बजे से संजय मार्केट स्थित कामता स्वीट्स के सामने आरंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *