दीपोत्सव पर गरमाई सियासतकांग्रेसी-भाजपाई आमने-सामने

जगदलपुर। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजपा की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के चलते छोटे व्यापारियों को हो रहे परेशानी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने मिताली चौक में विरोध प्रदर्शन किया. वही भाजयुमो कार्यकर्त्ता भी वहां पहुंचकर कांग्रेसियों का विरोध करते नारेबाजी करने लगे. दोनों तरफ से आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा.
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इस मौके पर कहा कि पार्टी का विरोध प्रधानमंत्री के जन्मदिवस में दीपोत्सव कार्यक्रम का विरोध करना नहीं वरन इसके चलते बीते दो दिन से छोटे व्यापारियों को हो रही परेशानी का विरोध करना है. उन्होंने कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम दलपत सागर या अन्य मैदान में भी आयोजित किया जा सकता था. दंतेश्वरी मंदिर के सामने इस कार्यक्रम के चलते बीते दो दिन से छोटे व्यापारियों की दुकान बंद कर दी गई है. जिनसे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है. मौर्य ने स्कूली बच्चों को बुलाकर दीप जलवाने पर भी विरोध जताया है.
विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इस अवसर पर पूर्वी विधायक रेखचंद जैन समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे. इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे नारेबाजी एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवाओं के साथ कथित रूप से अपशब्दों का प्रयोग किये जाने को लेकर माहौल गरमा गया। पुलिस दोनों पक्ष को शांत करवाने का प्रयास करती रही. घटना के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मौके पर विरोध दर्ज कराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जवाब दिया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव का आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से मौजूद युवाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया तथा माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। इसके विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन युवाओं के साथ अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे कृत्य कांग्रेस के संस्कार है जो पहली बार नहीं देखा गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *