जिले के मीडिया प्रतिनिधियों ने कलेक्टर विश्वदीप से की सौजन्य मुलाकात
बीजापुर। प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ बीजापुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर विश्वदीप से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची कलेक्टर को सौंपते हुए संगठन की गतिविधियों और पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
मुलाकात के दौरान जिले के विकास, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को छत्तीसगढ़ के अमर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पुस्तिका “हमारा विरसा-हमारी विरासत (आज की जनधारा स्मारिका-2026)” भेंट की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष के. संतोष कुमार, कमलेश पैंकरा, अय्यूब खान, कुशल चोपड़ा, ईश्वर सोनी, सुरेश परतागिरी तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी दिनेश नेताम उपस्थित रहे।
