स्कूलों के अधूरे शौचालयों में भ्रष्टाचार को लेकर बीईओ ने बुलाई आपात बैठक



बकावंड। विकासखंड बकावंड के कई प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शौचालय निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। वर्ष 2025 में स्वीकृत नवीन शौचालयों की राशि आहरित कर ली गई है, लेकिन मौके पर काम अधूरा है या शुरू ही नहीं हुआ है। कई जगह तो पहली किस्त की 40 प्रतिशत राशि निकालने के बाद भी नींव तक नहीं खोदी गई, तो कहीं पूरी राशि निकालकर फर्जी बिल लगा दिए गए हैं।जबकि सरकारी पोर्टल पर काम को पूर्ण दिखा दिया गया है।

बच्चे आज भी खुले में शौच जाने को मजबूर हैं, जिससे बच्चियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।इस मामले को संज्ञान में लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव द्वारा जितने भी स्कूलों के शौचालय पेंडिंग थे, उन सभी स्कूलों के शिक्षकों को बुलाकर बैठक रखी गई और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बीईओ श्री यादव की इस त्वरित कार्रवाई के बाद ग्रामीणों और स्कूली बच्चों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि कोई तो मसीहा आया है जो व्यवस्था को सुधारने का काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *