डॉ आशी जैन की हुई पुनः पदस्थापना

डौंडी :-विधायक प्रतिनिधि व जनपद सदस्य की मांग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसुमकसा में डां आशी जैन को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला बालोद द्वारा पुनः पदस्थ किया गया।
विदित हो की 24 सितंबर को डौंडी के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई थी। जहां कुसुमकसा क्षेत्र की जनपद सदस्य मंजू बैस नें प्रमुखता के साथ कुसुमकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डां आशी जैन का स्थानांतरण अन्य किये जाने पर अपनी आपत्ति जताते हुए, उक्त चिकित्सक का स्थानांतरण पुनः कुसुमकसा में किये जाने की मांग की गई। उनकी इस मांग का समर्थन करते हुए विधायक प्रतिनिधि नें दुरभाष पर जिला चिकित्सा अधिकारी से बात की जिस पर उन्होंने 10 दिनों उक्त चिकित्सक का स्थानांतरण कुसुमकसा में कर दिये जाने का आश्वासन दिया था।
जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी नें 29 सितंबर को आदेश जारी करते हुए उक्त चिकित्सक को पुनः कुसुमकसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *