जगदलपुर में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत



जगदलपुर। छग कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत का जगदलपुर में जगह जगह भव्य स्वागत हुआ। श्री भगत के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, सत्तार अली, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रोजविन दास, व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र पटवा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मिताली चौंक पर सुखदेव भगत का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी व प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में कुम्हारपारा माड़िया चौक पर सुखदेव भगत का कांग्रेस पार्षद दल व कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस अवसर पर आदिवासी नाचा दल की प्रस्तुति के साथ आतिशबाजी कर छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री भगत जी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पार्षद राकेश मौर्य, सुशीला बघेल, सूर्या पानी, अफरोज बेगम, लोकेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पूर्व पार्षद पंचराज सिंह, मोहन बढ़ाई, वरिष्ठ कांग्रेसी कौशल नागवंशी, भुवन झा, दुर्योधन कश्यप, रंगा राव, अपर्णा बाजपेयी, माही श्रीवास्तव, मनीता राउत, शेखर राउत, विश्वनाथ चौधरी, ख़ारिन सुरजो, संतोष निषाद, गौरव तिवारी, बबलू, सविता पत्थर, सावित्री बतक, कुमारी सिंह, वंदना सेठिया, सविता खान, कुंतीला चालकी, सुमति सिंह, जयश्री बघेल, मोहन सूरजों, दृग मोहन पत्थर सहित सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *