श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी पुलिस


जगदलपुर। सुशासन सरकार में इस बार प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह मुस्तैद होकर काम कर रही है। माई दंतेश्वरी के दर्शन करने जाने वाले पदयात्रियों के लिए परपा पुलिस ने केसलूर पुलिस चौकी के समीप शुद्ध जल और नीबू शरबत पिलाने की व्यवस्था की है। सूर्योदय से लेकर शाम ढलने तक जब पदयात्री थके हुए अपनी यात्रा करते रहते हैं, तब इस चौक पर उन्हें परपा पुलिस के जवान आदरपूर्वक शुद्ध जल और नींबू शरबत पिलाकर तरोताजा कर देते हैं। नीबू शरबत और शीतल जल पदयात्रियों को नई ताजगी से भर देता है। वैसे हर वर्ष पुलिस विभाग इस प्रकार के व्यवस्था करता है, किंतु पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के विशेष निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक श्री राठौर ने परपा पुलिस को इसकी जिम्मेदारी दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *