हाथी के कुचलने से महिला की मौत,इलाके में दहशत, टाईगर रिजर्व की घटना
नगरी:- हाथी के कुचलने से महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना शनिवार तड़के टाइगर रिजर्व क्षेत्र के जंगल कक्ष क्रमांक 348 का बताया जा रहा है, वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जंगल में महिलाएं लकड़ी लाने गई हुई थी, इसी दौरान अचानक एक हाथी महिलाओं को दौड़ाने लगा, बाकी महिलाएं किसी तरह जान बचाकर भाग निकली लेकिन भूमिका 45 वर्ष पति घुरऊ मरकाम निवासी पाइकभाठा (पावद्वार) थाना सिहावा को हाथी ने कुचलकर मार डाला। इधर घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची । ग्रामीणों ने बताया गया कि बीती रात से पावद्वार के डैम के पास क्षेत्र में एक हाथी घूम रहा है, जिसके बाद से ग्रामीणों में दशहत है।
इस मामले में सीतानदी उदंती टाईगर रिजर्व उपनिदेशक अरुण जैन ने बताया कि घटना शनिवार सुबह साढ़े 8 बजे ,कक्ष क्रमांक 348 की है, मामले की जांच की जा रही है ।
