कलेक्टर कटारा ने किया गौठानो का औचक निरीक्षण, गौठानो मे आयमूलक गतिविधियों को तेज करने के दिए निर्देश

बीजापुर:- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने बीजापुर ब्लॉक के विभिन्न गौठानो का औचक निरीक्षण किया तोयनार, नैमेड़, दुगोली, एवं कुंएनार गौठान मे नियमित गोबर खरीदी, वर्मी खाद का उत्पादन सहित विभिन्न आयमूलक गतिविधियों को तेज करने गौठान समिति के सदस्यों से आवश्यक चर्चा की, इस दौरान एसडीएम बीजापुर देवेश कुमार ध्रुव, सीईओ जनपद पंचायत फागेश सिन्हा सहित विभागीय अमला मौजूद थे। कलेक्टर कटारा ने गौठानो मे पानी, सोलर, सहित कुक्कुट पालन,बकरी पालन,सीमेंट ईट निर्माण, सब्जी उत्पादन जैसे विभिन्न गतिविधियां संचालित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।वहीं जिले के सभी नामजद अधिकारियों को गौठानो का नियमित निरीक्षण कर आयमूलक गतिविधियों के विस्तार के लिए गौठान समिति के सदस्यों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए है।

भ्रमण के दौरान तोयनार के बालक आश्रम पोटाकेबिन मे छात्रों को खेल सामग्री वितरण किया, पढ़ाई, भोजन सहित विभिन्न सुविधाओं के बारे में बच्चों से चर्चा किए, अपने बीच कलेक्टर को पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए,अच्छे से पढ़ाई करने के लिए कलेक्टर ने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *