कवर्धा आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा आदिवासी बच्चों की ऐसी दुर्दशा क्यों…?
कवर्धा,,, अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी व PCC अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कबीरधाम जिले के ग्राम नंदनी कुमान पहुंचकर मृतक बच्चों के शोकाकुल परिजनों एवं आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा सुनी।
महज 4 महीनों में 5 मासूम बच्चों की मौत और 16 बच्चों के कुपोषित होने की खबर बेहद पीड़ादायक है। यह भाजपा सरकार की स्वास्थ्य एवं पोषण व्यवस्था की बदहाल व्यवस्था की देन है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, आखिर इन मासूमों की मौत की जिम्मेदारी कौन लेगा…? आदिवासी समाज को भाषण नहीं, पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं चाहिए, जो आप दे नहीं पा रहे है।
इस अवसर पर प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवीन जायसवाल जी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
