मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में निकला यात्री दशरू हो गया लापता



जगदलपुर। सुशासन सरकार में ग्रामीणों को तीर्थ स्थान पर देवी देवता के दर्शन कराने की महति योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को सरकारी अधिकारी बर्बाद कर रहे हैं। योजना के तहत बस्तर से गए तीर्थयात्रियों में से एक माडिया आदिवासी यात्री के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गुम यात्री के लापता हो जाने की सूचना यात्री के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को दी है।
समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बस्तर से श्रद्धालुओं का जत्था कोलकाता रवाना हुआ था। दशरू के कोलकाता में लापता हो जाने की खबर है। परिजनों के मुताबिक दशरू 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे कोलकाता के काली घाट मंदिर के अंदर से गुम हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी कही पता नही लगने पर वहां काली घाट पुलिस स्टेशन और रेल्वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। परिजनों ने जिला प्रशासन से दशरू की तलाश और साथ गए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *