भाजयुमो कबीरधाम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर जताया विरोध

कवर्धा,,, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कबीरधाम द्वारा दिनांक:26 अक्टूबर को
स्थान:सिग्नल चौक कवर्धा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में आज सिग्नल चौक में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री पद की गरिमा का सम्मान करने की मांग की।
भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते आए हैं। जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनके प्रति अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं। आज भी कांग्रेस के नेता उसी राजनीतिक संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।इसी तारतम्य में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं।
यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा, तो कभी ‘चायवाला’ कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है देश की जनता द्वारा निर्वाचित प्रधानमंत्री के माँ व बाप के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जाना अनुचित है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर पीयूष सिंह नगर पालिका कवर्धा के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी विक्की अग्रवाल कोषाध्यक्ष, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष नीतीश चंद्रवंशी, अशवन साहू, अजय ठाकुर, सुदर्शन कुंभकार,सौरभ सिंह,राजेन्द्र सलूजा देवा साहू योगेश चंद्रवंशी, सानू साहू, पार्षद रिंकेश वैष्णव, राजेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, दीना मल्लाह, केसरी चंद सोनी, अनिल साहू, मुकेश सेन, दीपक ठाकुर, राकेश साहू, संजीव कुर्रे, धर्मेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष उमेश्वर साहू, परमेश यादव, सुनील साहू, मनोज चंद्रवंशी, पवन चंद्रवंशी, मनोज बंजारे, विजय साहू, गोलू राजपूत, कार्तिक सोनी, मनजीत ठाकरे, दीपक सोनी, गौरव जायसवाल, विवेक चंद्रवंशी सहित भाजयुमो के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *