कवर्धा में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के तहत प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन


कवर्धा,,,यूथ क्लब, कवर्धा में भारतीय जनता पार्टी के “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी शामिल हुईं और प्रबुद्धजनों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन द्वारा जिस प्रकार से लोकतांत्रिक मूल्यों का उपहास उड़ाया जा रहा है और गैर-जिम्मेदाराना बयानों व कृत्यों से देश में भ्रम एवं अराजकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, उसका मुंहतोड़ जवाब देना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

लोकतंत्र की गरिमा, संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा और जनता के जनादेश की रक्षा के लिए आज पूरा देश एकजुट है। जनता ऐसे तत्वों को कभी स्वीकार नहीं करेगी जो लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास करें।

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर सिंह बग्गा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *