झण्डा दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी बनी बच्चों के आकर्षण का केंद्र

बीजापुर – झण्डा दिवस के अवसर पर बीजापुर पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस बल में उपयोग किए जाने वाले फील्ड वेपन, आधुनिक हथियारों एवं अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जो बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।प्रदर्शनी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक हथियारों एवं सुरक्षा उपकरणों को देखा तथा उनके उपयोग, कार्यप्रणाली और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि देश की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा कठिन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा व्यवस्था से परिचित कराना तथा उनके मन में देशभक्ति, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पुलिस के कार्यों के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ ही राष्ट्रसेवा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *