शिल्पी संस्था बनी वरदान



जगदलपुर। नगर की जनसेवी संस्था शिल्पी द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ 87 मरीजों ने उठाया। महारानी वार्ड एवं बालाजी वार्ड के पार्षद पितामह नाग एवं हरीश पारख भी उपस्थित थे। डॉ संजय बसाक डॉ हेमंत कुमार, डॉ प्रदीप पांडे, डॉ सीपी मैत्री, डॉ सौमित बसाक, डॉ आकर्ष पांडे के साथ स्वास्थ्य विभाग के पांच सहयोगी भी उपस्थित थे। शिल्पी संस्था के संस्थापक सुबीर नंदी, सुधीर मंडल अध्यक्ष, दिशांत चक्रवर्ती सचिव, असीम गाइन उपाध्यक्ष, संजीव शील कोषाध्यक्ष, हरि माधव दास, दुलाल घोष, शांतनु नाग, देवव्रत बराल, शेफाली सरकार, इंद्राणी नंदी आदि ने शिविर में पूरे समय उपस्थित रहकर सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन पर शिल्पी संस्था के संस्थापक सुबीर नंदी ने भविष्य में और बड़े आयोजन की बात कही। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *