नई शिक्षा नीति के तहत छात्राओं ने किया ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण

बीजापुर – नई शिक्षा नीति 2020 के तहत विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से महाविद्यालय की बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने प्राचीन इतिहास एवं सर्वेक्षण विषय के अंतर्गत क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थलों का शैक्षणिक सर्वेक्षण किया।महाविद्यालय की प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस सर्वेक्षण में विषय की प्राध्यापक प्रभा मांझी का विशेष मार्गदर्शन तथा राजनीति विज्ञान की प्राध्यापक डॉ. राजेश्वरी बेसन का सहयोग प्राप्त हुआ।सर्वेक्षण के दौरान छात्राओं ने प्राचीन मंदिरों, ऐतिहासिक स्मारकों, पुरातात्विक अवशेषों, मूर्तियों एवं स्थानीय सांस्कृतिक परंपराओं का अवलोकन कर उनकी ऐतिहासिक महत्ता, स्थापत्य कला और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी जानकारियां एकत्रित कीं।इस गतिविधि का उद्देश्य छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ क्षेत्रीय अध्ययन एवं शोध का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा स्थानीय ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।इस अवसर पर बी.ए. पंचम सेमेस्टर की छात्राएं हरिश्मा कावड़े, द्रोपती कावड़े, सुखमती हेमला, कविता तेलम, रम्या तेलम, दीपांशी कोरसा, संगीता एवं सुनीता कुडियम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।महाविद्यालय की इस पहल को नई शिक्षा नीति 2020 की मंशा के अनुरूप विद्यार्थियों में शोध, व्यावहारिक ज्ञान और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *