एमबीबीएस के लिए चयनित होकर प्रिया और मनीष ने किया जिले के साथ परलकोट का नाम रौशन

छोटे कापसी – कांकेर जिले के पखांजूर तहसील अंतर्गत छोटे कापसी निवासी सदानंद विस्वास एवं माता सुलेखा विस्वास की पुत्री प्रिया विस्वास का एमबीबीएस में चयन होने पर परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। प्रिया के माता,पिता दोनों शिक्षा विभाग में टीचर है। प्रिया ने 2022 में नीट परीक्षा पास की इसके बाद एमबीबीएस स्व. बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में दाखिला मिला। उसने छठवीं से दसवीं तक कि पढ़ाई पखांजूर आराधना कान्वेंट व ग्यारवीं और बारहवीं राजनांदगांव युगांतर पब्लिक स्कूल से की थी। उसने पहले भी एक बार नीट परीक्षा दी और उसे सफलता दूसरी बार मे मिली,उसने ऑल इंडिया में 33264 रैंक हासिल किया,उसे शासकीय स्व बलिराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में एडमिशन लिया। उधर पखांजूर निवासी नगर पंचायत पार्षद नारायण साहा,मोनिका साहा के पुत्र मनीष का भी एमबीबीएस के लिए चयन हुआ है।

उसे छत्तीसगढ़ इंस्टीटूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बिलासपुर मिला है। उसके घर भी नाते रिश्तेदारों व गांव के लोगों का बधाई देने का तांता लगा रहा।
मीडिया प्रतिनिधि से चर्चा के दौरान प्रिया विस्वास ने बताया कि मेरे दादा जी स्वर्गीय अक्षय विस्वास जी का सपना था कि मैं पढ़लिख कर डॉक्टर बन कर परलकोट वासियों की सेवा करूँ,मेरी जिंदगी का पहला सपना डॉक्टर बनना है। मुझे हर हाल में मेरे स्वर्गीय दादा जी का सपना पूरा करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *