हाथी के हमले में मृत परिवार के घर पहुंची विधायक ध्रुव

नगरी:- क्षेत्र मे हाथी के हमले से अब तक 5 लोगों की जान चली गई है, मंगलवार को विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने हाथी के हमले में मौत हुई मृतक परिवार के परिजनों से मुलाकात की सर्वप्रथम संबलपुर निवासी मृतक दसरी बाई पति सियाराम निषाद के घर एवं मृतक सिमरन पिता शेखर साहू नगरी निवासी के घर पहुंच कर इस दुखद घटना के लिए शोक प्रकट करते हुए दस दस हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान किया । वहीं विधायक ने कहा पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि उच्च अधिकारियों से बात कर शासन स्तर से मिलने वाली सहायता राशि भी जल्द दिलवाने का प्रयास करूंगी । इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने एल एल ध्रुव ,भूषण साहू ,भानेन्द्र ठाकुर, कमलेश मिश्रा, पेमन साहू, शिशुपाल साहू,सोमनाथ सोम,दीपक सेन,रवि बिसेन,कैलास निषाद, प्रदीप सोन,धनीराम सेन,एवं एस डी एम चंद्रकांत कौशिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *