महंगाई भत्ता की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर :- महंगाई भत्ते एवं वेतन विसंगति दूर करने की माँग को लेकर आज महंगाई भत्ता संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय आह्वान पर जिले के लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं पेंशन कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। तीनो ही संघ के समस्त कर्मचारी संयुक्त रूप से विगत तीन दिनों से सामूहिक अवकाश लेकर आंदोलनरत हैं। ज्ञात हो कि केंद्र की तुलना में छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों को प्रदाय किये जाने वाले भत्ते में 17% का अंतर है। इन सबके साथ लिपिक वर्ग कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों में कई वर्षों से व्याप्त वेतन विसंगति दूर करने आदि मांग भी शामिल है। धरना स्थल से कलेक्टरेट तक रैली निकाल कर सभी कर्मचारियों ने कलेक्टर महोदय के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौपा। इस अवसर पर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष पवन ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पसपुल, पेंशन संघ जिलाध्यक्ष राम दुर्गम, नरवरिया एवं स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सदाशिव दुर्गम सहित के समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे। विगत तीन दिनों से सामुहिक अवकाश लेकर धरने पर बैठे थे इस दौरान शासकीय कार्य निश्चित रूप से प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *