तीन साल से फरार चल रहा भगोड़ा आरोपी चढ़ा पखांजूर पुलिस के हत्थे

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – तीन साल से फरार चल रहे भगोड़े को थाना पखांजूर पुलिस ने पी.व्ही 04 (विवेकानंद नगर) से मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया गया है । आरोपी जेल जाने के डर से अपने बीबी बच्चों सहित पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र जिला गढ़चिरौली नगर धनोर वार्ड नं 04 में छुपा बैठा था,कानूनी मामले में फरार चल रहा था। बता दे कि पखांजूर पुलिस द्वारा न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर कोर्ट में प्रकरण पेश कर चालान पेश किया तब से आरोपी अपने परिवार सहित फरार हो गया था। आरोपी नेपाल मिस्त्री उर्फ संदीप पिता निर्मल मिस्त्री ग्राम पी व्ही 36 (चांदीपुर) तहसील पखांजूर का निवासी है। आरोपी पर धारा 457,354 एवं अन्य धाराए पर मामला दर्ज है।
थाना पखांजूर के उप निरीक्षक संजय यादव ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी अपने ससुराल पी व्ही 04 नंबर चैत्र मास पूजा के उपलक्ष्य में घूमने आया है,जिसे अदालत ने 2019 में भगोड़ा घोषित किया हुआ है। सब इंस्पेक्टर संजय यादव की टीम ने दबिश देकर वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी तीन साल से फरार था,उस पर मामले दर्ज हैं। आज मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *