ब्रेकिंग :- खैरागढ़ होगा प्रदेश का तैंतिसवां जिला, मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने परिणाम आने के चंद घण्टे में ही की बड़ी घोषणा
रायपुर :- मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने खैरागढ़ उप चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद खैरागढ़ को जिला बनाये जाने का क्षेत्रवासियों से वादा किया था । अपने द्वारा जनता से किये गए वादों को मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने परिणाम आने के चंद घण्टों में ही पूरा करते को खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की । खैरागढ़ प्रेदश का 33 वां जिला होगा ।

इसके साथ ही सल्हेवरा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का एलान भी किया । खैरागढ़ उप चुनाव जीतते ही अपने वादों को मुख्यमंत्री ने पूरा किया ।
मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने अपने सवा तीन साल के कार्यकाल में पांच नए जिले बनाये हैं । खैरागढ़ के लोगों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ वासियों को बड़ी सौगात देते हुए जिला बनाये जाने की घोषणा के बाद से क्षेत्र में जश्न का माहौल बन गया है, जगह जगह लोग आतिशबाजी कर मिठाईयां बांटते हुए एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं ।
