प्रदेश के अंतिम छोर तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित पामेड़ में हनुमान जयंती के अवसर पर विधि विधान पूर्वक ग्रामीणों ने की हनुमान जी की विशाल मूर्ति स्थापना, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश भी हुए शामिल

बीजापुर :- प्रदेश व जिले के अंतिम छोर पर तेलंगाना राज्य की सीमा पर स्थित पामेड़ में ग्रामीणों द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर हनुमान जी की विशाल मूर्ति की स्थापना किया । इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कमलेश कारम भी उपस्थित रहे ।

मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में पामेड़ पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम का ग्रामीणों ने ऐतिहासिक स्वागत किया । इस दौरान कमलेश कारम ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर समस्त मानव जीवन के कल्याण का आशीर्वाद भी मांगा । इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश वासम, सरपंच मुन्ना कुरसम, विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल शंकर खटबिना, मुकेश पुनेम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *