बिग ब्रेकिंग :- समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिखाए कड़े तेवर, डॉक्टरों को जेनेरिक दवाई ही लिखने के दिये निर्देश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अब होंगे राजपत्रित अधिकारी

रायपुर :- मुख्यमंत्री आवास में चल रहे नगरीय प्रशासन और पर्यावरण आवास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सख्त लहजे में कहा कि सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयां ही लिखें , ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर की जायेगी कार्यवाही ।
समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि नगरीय निकायों की सम्पति फ्री होल्ड होगी, अब तक लीज पर दी जाती थी सम्पति , इससे लाखों नागरिक होंगे लाभान्वित । इसके अलावा ले आउट पास करने का अधिकार नगर निगम को देने का निर्देश दिया , इससे नागरिकों को दो दो कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे । इसके साथ ही नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया की मांग पर मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा नगर पालिका के मुख्य नगरपालिका अधिकारी अब होंगे राजपत्रित अधिकारी । मुख्यमंत्री की इस घोषणा से मुख्य नगर पालिका अधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है ।
