हड़ताली मनरेगा कर्मियों को मिला विधायक का समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

बीजापुर- 14 अप्रैल डॉ भीमराव अम्बेडकर जंयती के अवसर पर मनरेगाकर्मियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर 700 नागरिकों का समर्थन प्राप्त किया था। जिसे ज्ञापन सहित मनरेगाकर्मियो ने 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी को सौपा। विधायक विक्रम मण्डावी ने मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री छ. ग. शासन भूपेश बघेल को तत्काल पत्र प्रेषित कर मनरेगाकर्मियों को आश्वत किया कि आप लोगों के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी से चर्चा करेंगे।

मनरेगा योजनान्तर्गत कार्यरत अधिकारी,कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायकों के छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार अपने 02 सूत्रीय मांगो को लेकर 04 अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल में है।

ज्ञापन सौपे जाने के दौरान दौरान संघ के मीडिया प्रभारी जिनेश कुमार, उपाध्यक्ष सुशील दुर्गम, उपाध्यक्ष सोनम साहू, जिला सचिव ललित मानिकपुरी, सदस्य विक्रम वर्मा, रूखमणी श्रीवास्तव, ममता जव्वा, हेमलता चंद्रा , निकहत रिजवी, तोरण लाल उर्वशा, उपस्थित, प्रताप सेमल, विकास , जगदीश के अलावा बड़ी संख्या में कर्मचारी व रोजगार सहायक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *