भ्रष्टाचार और अराजकता चरम पर, जिला प्रशासन विधायक के आगे कर चुका है आत्मसमर्पण – महेश गागड़ा

सत्तापक्ष के नेता अपने ही सरकार में असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, फिर जनता की सुरक्षा का क्या?

कांग्रेस पार्टी में असुरक्षित उपेक्षित महसूस कर रहे नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है

बीजापुर – विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी लगातार मीडिया और अन्य माध्यमों से जिले में हो रही भ्रष्टाचार को लेकर विधायक पर आरोप लगाते घेरते आ रही है, और वह आरोप कहीं न कहीं सत्यता से अछूता नही है, चूंकि अब इसी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस के ही वरिष्ठ नेता ने स्थानीय विधायक को कटघरे में खड़ा कर है। स्थानीय विधायक पर अपने ही पार्टी के वरिष्ठ नेता की ओर से भ्रष्टाचार सहित अनेक मुद्दों पर गंभीर आरोप के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधायक और जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है।

जारी वक्तव्य में गागड़ा ने कहा कि जिले में हर तरफ भ्रष्टाचार और अराजकता का माहौल है। जिला प्रशासन भी विधायक के आगे आत्मसमर्पण कर चुका है, और विधायक के दबाव में कार्य कर रही है। विपक्ष में रहकर हम मीडिया के माध्यम से आरोप लगाते रहे हैं उस आरोप को युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह ठाकुर ने जायज ठहराया है, अजय सिंह मानकू राम सोड़ी, महेंद्र कर्मा के साथ कार्य कर चुके और वरिष्ठ नेता हैं स्थानीय विधायक से भी वरिष्टता रखते हैं और वो आरोप लगा रहे हैं, वो भी सरकार में रहकर तो कहीं न कहीं सच्चाई है।

छत्तीसगढ़ शासन युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह जब स्वयं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं वो भी अपनी ही सरकार में अपने विधायक के क्षेत्र में तो फिर जनता कैसे सुरक्षित होगी,यह गंभीर आरोप है इस पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए।

जिस प्रकार से विधायक पर अलग-अलग विषयों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगा है इस पर जांच होनी चाहिए, भारतीय जनता पार्टी भी लगातार विधायक पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते आई है और इसमें कहीं न कहीं सत्यता है और इसकी जांच आवश्यक है। साथ ही पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा है जिस तरीके से कांग्रेस में सक्रिय और वरिष्ठ लोगों को किनारा किया जा रहा है इससे प्रतीत होता है कांग्रेस के दिन लग गए हैं। ऐसे कांग्रेसियों से आव्हान करता हूँ कांग्रेस में स्थान नही है स्वयं को असुरक्षित उपेक्षित महसूस कर रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी में आने का विचार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *