विचाराधीन बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार इलाज के लिए लाया गया था अस्पताल कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
कवर्धा :- कवर्धा जिला जेल में गांजा तस्करी के मामले में विचाराधीन कैदी दुखी राम दिगल पिता सुदर्शन दिगल उम्र 25 वर्ष निवासी गीदापाड़ा जिला करामाल राज्य उड़ीसा का जो 4 मार्च 2022 से जिला जेल में कैद था जिसके तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल लाया गया था जहाँ से कैदी ने तैनात जेल प्रहरी व अस्पताल स्टाफ को चकमा देकर फरार हो गया। जेल अधीक्षक योगेश बंजारे ने बताया कैदी दुखीराम शनिवार को जेल में सीने में दर्द व उल्टी होने की बात बताई जिसके कारण उपचार के लिए शनिवार रात कवर्धा जिला अस्पताल में दाखिला कराया गया । जिसे सामान्य वार्ड में अन्य मरीजों के साथ रखा गया था वही जेल प्रहरी इसकी निगरानी कर रहे थे। जो आज सुबह 4:30 बजे जेल प्रहरी को चकमादेकर अस्पताल से भाग खड़ा हुआ।
पुलिस सभी दिशा में जिले के सभी थाने में सूचना दे चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की तलाश सरगर्मी से किया जा रहा है।
