भाजपा समर्थित सरपंच सहित नौ लोगों ने कांग्रेस पार्टी का थामा हाथ, मंत्री कवासी लखमा ने कांग्रेस पार्टी का गमछा और फूलमाला पहनाकर किया पार्टी में स्वागत
बीजापुर:- छत्तीसगढ़ के उद्योग, आबकारी एवं बीजापुर ज़िले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतियाउद्दे एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम पंचायत संकनपल्ली भाजपा समर्थित सरपंच सरस्वती वासम, उपसरपंच विनोद यालम, गणपत वासम, वेंकटस्वामी ज़व्वा, चंद्रैया यालम, गणपत ज़व्वा, बाबू ज़व्वा, किस्टा स्वामी ज़व्वा, सत्य ज़व्वा एवं रमेश यालम ने कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी के कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया ।
मंत्री कवासी लखमा ने नव प्रवेशियों को कांग्रेस पार्टी का गमछा और फूल माला पहनाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
