मनोरंजन-
सस्पेंस और रोमान्च से भरपूर फिल्म शक्ति के शूटिंग के दौरान अनिरुध्द ने छोड़ा खाना पानी छोड़ा

रायपुर :- सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म शक्ति जो कि 7 दोस्तों की कहानी है जो सफल होने के लिए शार्ट कट अपनाते हुए बहुत बड़ी मुश्किल मे फंस जाते है। फिल्म की कहानी को अनुपम भार्गव ने लिखा है और उस कहानी के पीछे जो सार है वो यही है कि सफलता का कोई शार्ट कट नहीं होता। इस फिल्म के निर्माता मोहित साहू को इस कहानी को आज के समय के बच्चों की मानसिकता और उसका मूल सार बहुत पसंद आई। इस फिल्म को निर्माण के लिए नए कलाकारों को प्राथमिकता देते हुए अनिरुद्ध और रेनू को इस फिल्म मे लीड लिया गया। इसके लिए आलावा दिया वर्मा,शशिराज योगेश,प्रियेश विश्वकर्मा,अंशु चौबे और मुख्य विलेन मे विक्रम राज को फाइनल किया गया।

फिल्म की शूटिंग धमतरी मे हुआ और इस फिल्म के पूरे गाने जबरदस्त है।अनिरुद्ध ने बताया कि फिल्म की फाइट सिन के लिए 4 दिन तक खाना और पानी दोनों नहीं लिया। अंतिम फाइट की शूट के लिए जो दिन चूना गया था वो आगे खिसकती चली गई और उस फाइट सिन मे कपड़े भी निकलने थे।उसके लिए अनिरुद्ध किसी भी प्रकार से समझौता नहीं करना चाहते थे।उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए खुद के अच्छे दिखने से ज्यादा चिंता अनुपम और मोहित जी के विश्वास पर खरा उतरना था।और उसके लिए 4 दिन भूखा रहना कोई बड़ी बात नहीं है।फिल्म के लिए जब मोहित भैया ने ऑफर दिया तो मैं काफी डरा हुआ था क्योकि पहली बार लीड मे काम करना और पूरी जिम्मेदारी खुद पर होता है।मैंने मोहित भैया को कहा- आप किसी और को ये फिल्म दे दे।शायद मैं आपके भरोसे को नहीं पूरा कर पाऊँगा इस बात का मुझे बहुत डर है।इस पर उन्होंने 1 ही बात कहीं कि मुझे मालूम है कि मैं किस घोड़े पर पैसा लगा रहा हूँ।इसलिए तुम सिर्फ तैयारी करो और मैदान मे उतर जाओ इस इंडस्ट्री को और भी नए हीरो की जरुरत है।फिल्म शूट के दौरान रेनू ने बहुत सम्हाला और मेरा ध्यान रखा।अनुपम हमेशा शूट के दौरान कुछ न कुछ बातें सिखाते भी थे।फाइट सिन के दौरान मुझे पेड़ पर बिना शर्ट के बांधा गया था।करीब 4 घंटे पेड़ पर बंधा रहा।ऊपर से मच्छर और फिर धुआँ और उस पर सोने पे सुहागा पतले नाइलॉन धागे से बंधा 20-25 नीबू मिर्ची की माला जो एक्टिंग के दौरान सर हिलाने पर गर्दन मे दर्द शुरू हो जाता था।फाइनली कई घंटो के मेहनत के बाद शूट पूरा हुआ।

फिल्म की शूटिंग दुर्ग,रायपुर और धमतरी मे हुआ और इस दौरान सभी कलाकारों ने बहुत जबरदस्त काम किया।पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत किया।ये फिल्म 29 अप्रेल को N माहीं के OTT ऐप मे रिलीस होगी।सभी इस फिल्म का अपने मोबाइल मे घर बैठे आनंद उठा सकते है।।

फिल्म दर्शक प्रशंसक एनालिस् प्रशांत कुमार शिरसागर ने बताया शक्ति फिल्म के मुख्य लीड रोल में अनिरुद्ध ताम्रकार नजर आएंगे इनके अभिनय का जलवा फिल्म शक्ति में दर्शकों को देखने मिलेगा युवा हैंडसम पर्सनालिटी जाने-माने छत्तीसगढ़ युवा कलाकार है, काफी हंसमुख दर्शकों की पहली पसंद है अनिरुद्ध ताम्रकार अपने विचार साझा करते हुए बताया कि कोई भी रोल छोटा या बड़ा नहीं होता है, हमें हमेशा उस रोल को अच्छे से निभाना चाहिए फिल्म शक्ति के सभी कलाकार और उनकी टीम को प्रशांत कुमार शिरसागर ब्रह्मानंद राव टिंकू सहारे डॉ दिलीप शर्मा डॉ विजय शर्मा ने बधाई शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *