हड़ताली मनरेगा कर्मियों को मनरेगा श्रमिक, किसान यूनियन एवं ओबीसी कल्याण संघ का मिला समर्थन

धमतरी _ 4 अप्रैल से राज्य भर में मनरेगाकर्मी अपनी नियमितीकरण को लेकर हड़ताल में है। जिसके चलते कार्यालयीन कार्य प्रभावित हो रहे है। वहीं दूसरी ओर मनरेगाकर्मियों को मनरेगा अंतर्गत कार्य करने वाले ग्रामीण श्रमिकों के अलावा किसान यूनियन एवं ओबीसी कल्याण संघ का समर्थन मिल रहा है। हड़ताल अब धीरे धीरे और भी प्रभावी होते जा रही है।

दंतेवाड़ा से पैदल चल कर रायपुर के लिए निकले दांडी यात्री कर्मी 340 किमी .की यात्रा कर आज धमतरी जिला के कुरूद ब्लॉक पहुंचे । जिसमे अनेक संगठन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , मजदूर किसान सभी का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इसी बीच राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन दिल्ली राष्ट्रीय संगठन मंत्री – राजनीति प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ किसान यूनियन प्रदेश संयोजक व छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ प्रदेश संयोजक लीला राम साहू , जिलाध्यक्ष एवं संचालक मंडल सदस्य जिला धमतरी घनाराम साहू , सुदर्शन ठाकुर , दीनदयाल , कोमल मिश्रा ,महावीर साहू ,संकर देशमुख ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए कहा है कि आप लोग की यात्रा गांधीवादी तरीके से निश्चित ही पूर्ण होगी आप लोग की जायज मांगों के लिए हम सभी आपके साथ हैं जब भी कुरूद ब्लॉक से यात्रा प्रस्थान होगा हम किसान यूनियन संघ आपके साथ कंधे में कंधे मिलकर चलने को तैयार है । और जहा तक आप लोग की यात्रा चलेगा हम लोग भी साथ साथ चलने को तैयार है।
क क्षेत्र में विभिन्न मनरेगा श्रमिकों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें मनरेगा श्रमिक मनरेगा कर्मियों के हड़ताल का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *