रेडी टू ईट के निर्माण का कार्य बीज विकास निगम को दिए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपेंगी ज्ञापन

दन्तेवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा के निर्देशानुसार ‘रेडी टू ईट’ निर्माण का कार्य महिला स्वसहायता समूह से छीन कर बीज विकास निगम को दिए जाने से हजारों महिलाओं को अपने रोजगार से हांथ धोना पड़ा । सरकार के इस निर्णय के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी के नेतृत्व में महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार 29 अप्रेल को राज्यपाल अनुसुईया उइके के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ओजस्वी मंडावी ने कहा कि सरकार के इस फैसले से न केवल लाखों लोगों के पेट पर लात पड़ा है, बल्कि यह जनकल्याणकारी योजना भारी अनियमितताओं का शिकार हो कर रह गई है । भाजपा सरकार के इस जनविरोधी निर्णय का खुल कर विरोध करेगी, विरोध की इसी कड़ी में शुक्रवार 29 अप्रेल को राज्यपाल के नाम महिला मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *