बस्तर कमिश्नर ने जिले के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक ली, कहा शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं का सफल क्रियान्वयन के लिए गहन समीक्षा करें एवं अपने क्षत्रों का सघन भ्रमण करें   -कमिश्नर

बीजापुर :- बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्याम धावड़े ने बीजापुर प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों से जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली कमिश्नर धावड़े ने विभागवार जानकारी लेते हुए उनकी प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा -निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत विवरण दिया।
                         
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य विभाग अर्न्तगत शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनीक में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने पोषण पुर्नवास केन्द्र में गंभीर कुपोषित बच्चों को लाने 15 दिवस पोषण पुनर्वास में रहने के बाद गृह भेंट कर उनके स्वास्थ्य जानकारी लेने को कहा। मलेरिया मुक्त बस्तर कार्यक्रम की प्रगति, मितानिनों के पास पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उप स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार के निरीक्षण कर पर्याप्त सुविधाओं से स्वास्थ्य विभाग को प्रोत्साहित किया। जिले में वनअधिकार प्राप्त किसानों को विभागीय समन्वय स्थापित कर भूमि सुधार, डबरी निर्माण, पशु शेड, अर्न्तगत सूकरपालन, कुक्कुट पालन, बकरी पालन, सिंचाई सुविधा के विस्तार जैसे योजनाओं से लाभान्वित कर उनके आमदनी के स्त्रोत बढ़ाने सभी वनअधिकार पत्र धारी कृषकों का किसान क्रेडिट कार्ड बनाने, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करने को कहा।

महिला एवं बाल विकास अर्न्तगत मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान को बढ़ावा देने जिले में गंभीर कुपोषित, मध्यम कुपोषित, एनीमिक महिलाओं एवं कुपोषण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बीजादूतीर स्वयं सेवक के कार्याें की प्रशंसा की जिले में स्वयंसेवक 19-35 वर्ष आयु समूह के युवावर्ग बीजादूतीर स्वयंसेवक के रूप में निःशुल्क सेवाएं दे रहें हैं जो शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने प्रशासन की मदद करते हैं।
                       
कमिश्नर धावड़े से खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि काई भी परिवार राशन कार्ड विहीन न हो इसके जमीनीस्तर पर प्रयास कर शतप्रतिशत परिवारों को पात्रतानुसार राशन कार्ड प्रदाय करने को कहा साथ ही खाद्य सामग्री के वितरण एवं भंडारण सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरूवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी की समीक्षा कर सभी गौठानों में पानी की व्यवस्था सोलर पंप, आजिविका मूलक गतिविधियों से समूह को जोड़ने वर्मी खाद्य निर्माण, नियमित गोबर खरीदी, नरवा, विकास से जलस्तर पर प्रभाव की समीक्षा की।
                         
राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने विभागीय राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करने छात्र-छात्रओं को समय-सीमा में जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करने के निर्देश दिए। जाति प्रमाण पत्र संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन दिया। जिले में दिव्यांगों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंग प्रदाय कर जीवन स्तर को सुगम बनाने एवं सभी पात्र हितग्राहियों को पेंशन प्रदाय करने को कहा। कमिश्नर धावड़े ने शिक्षा, पेयजल, सौर ऊर्जा, सिंचाई, खाद्य-बीज के भंडारण वितरण सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर कटारा ने बैठक के दौरान दिए गऐ निर्देश एवं मार्गदर्शन के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाने हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान, डीएफओ अशोक पटेल, संयुक्त संचालक कृषि एमएस ध्रुव, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू, सहित जिला स्तरीय विभागीय अधिकारीगण, एसडीएम, तहसीलदार जनपद पंचायतों के सीईओ उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *