जिला वनोपज सहकारी यूनियन बीजापुर के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची प्रकाशित, 6 मई तक दावा -आपत्ति आमंत्रित
बीजापुर :- जिला वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित बीजापुर के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची प्रकाशित कर दी गयी है। इसके साथ ही निर्वाचन सदस्यता सूची कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत सदस्यों से 6 मई 2022 तक दावा -आपत्ति आमंत्रित किया गया है। वहीं 7 मई तक दावा-आपत्ति का निराकरण कर अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन किया जायेगा। 8 मई से 11 मई तक अंतिम सदस्यता सूची पर अपील- अपीलीय अधिकारी के समक्ष किया जा सकता है। अपीलीय अधिकारी के द्वारा अपील का निराकरण कर 18 मई तक आदेश पारित किया जायेगा। अपील मान्य किये जाने की स्थिति में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा 19 मई 2022 तक संशोधित सदस्यता सूची जारी किया जायेगा।

