सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों ने दिया मानवता का परिचय, दुर्घटना में घायल युवकों को पहुंचाया अस्पताल
बीजापुर :- जिले के गंगालूर मार्ग पर पामलवाया में स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों ने मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल दो युवकों का प्राथमिक उपचार करते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा कर मानवता का परिचय दिया है । जवानों के इस मानवता के कार्य का चारों तरफ तारीफ की जा रही है ।

बीजापुर गंगालूर मार्ग पर 30 अप्रेल को शाम 4.30 बजे के आसपास मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 18 एल 7782 में दो युवक सवार होकर तेज गति से गंगालूर की तरफ जा रहे थे, अचानक संतुलन बिगड़ने से पामलवाया के पास दो पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सीधे पेड़ से जा टकराई । इस घटना की सूचना पामलवाया स्थित सीआरपीएफ 85 बटालियन के जवानों को लगते ही कमांडेंट के निर्देश के बाद निरीक्षक जीडी विनोद के नेतृत्व में कम्पनी की एक छोटी टुकड़ी घटना स्थल पहुंच कर दुर्घटना में घायलों को उठाकर घटना स्थल पर ही जवानों ने दोनों का प्राथमिक उपचार के बाद 108 को फोन कर बुलाया और घायल दोनों युवकों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया । इस घटना में चेरपाल निवासी अमृत पुष्पुल और कैलाश पांडे को गम्भीर चोटें आई थी । सीआरपीएफ की दल में निरी जीडी अजय कुमार, उपनि जीडी दीपक कुमार, जीडी आशीष और स्थानीय ग्रामीण शामिल थे ।

