विक्रम मंडावी के प्रयासों से जिले को 4 प्री./पो. मैट्रिक कन्या छात्रावास व 5 कन्या आश्रम भवनों के निर्माण की मिली स्वीकृति

बीजापुर :- बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी के प्रयासों से जिले में 09 नवीन आदिवासी प्री/पो मैट्रिक कन्या छात्रावास व आश्रमों के लिए नए भवनों की स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है। जिसमें 04 आदिवसी प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास भवन एवं 05 आदिवासी कन्या आश्रम भवन शामिल है।

बीजापुर जैसे क्षेत्रों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में बेहतर से बेहतर शिक्षा मिले इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। प्री/पो मैट्रिक कन्या छात्रावास और आश्रमो में नवीन भवनों की माँग जिले में लगातार हो रही थी जिसे विधायक विक्रम मंडावी ने गम्भीरता से लिया और 04 आदिवासी प्री/पो मैट्रिक कन्या छात्रावास और 05 आदिवासी कन्या आश्रमों में नए भवनों की स्वीकृति बीजापुर जिले को दिलाया है। जिन छात्रावास और आश्रमों भवनों की स्वीकृति शासन से मिली है उनके नाम इस प्रकार है आदिवासी प्री.मैं. नवीन कन्या छात्रावास गुदमा, आदिवासी पो.मैं.कन्या छात्रावास उसूर, आदिवासी पो.मैं.कन्या छात्रावास बीजापुर, आदिवासी पो. मैं.कन्या छात्रावास भैरमगढ़, एवं आदिवासी कन्या आश्रम रेगड़गट्टा, आदिवासी कन्या आश्रम करकेली, आदिवासी कन्या आश्रम केतुलनार, आदिवासी कन्या आश्रम दुधेड़ा एवं आदिवासी कन्या आश्रम पामेड़ शामिल है ये 09 छात्रावास और आश्रमों के नवीन भवनो की स्वीकृति मिलने से आने वाले समय मे इन सुदूर क्षेत्रों के छात्र/ छात्राओं को अपने ही क्षेत्र के नव निर्मित भवनों में रहकर अध्ययन करने की सुविधा मिलेगी।
