कृषि विज्ञान केन्द्र बीजापुर में अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस मनाया गया, विधायक मंडावी ने माटी पूजन कर बीजारोपण किया
बीजापुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरुप स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र में अक्ती तिहार के उपलक्ष्य में माटी पूजन दिवस मनाया गया। स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने विधिवत माटी पूजन कर धान का बीजारोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा सहित जनप्रतिनिधि एंव अधिकारियों ने भी माटी पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंडावी ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन करते हुए अक्ती तिहार की गाड़ा-गाड़ा बधाई देते हुए अक्ती तिहार के महत्व को बताया। कृषि कार्य में मिट्टी की उर्वरा-शक्ति बढ़ाने जैविक खाद के उपयोगिता का संदेश दिया। संदेश वाचन के पश्चात् मृदा संरक्षण, जैविक खाद के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। विधायक मंडावी ने मौक पर उपस्थित विभागीय अधिकारियों को कृषि को बढ़ावा देने के लिए सुदूर क्षेत्रों में शिविर एवं अन्य माध्यमों ने से किसानो से जुड़कर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश दिए। कार्यक्रम में उपस्थित किसान भाईयों, महिला स्व-सहायता समूह एवं गौठान समूह को कृषि उपकरण , मिनीकिट बीज ईत्यादि वितरण किया गया। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, वरिष्ठ नागरिक लालू राठौर सहित जनप्रतिनिधिगण, सीईओ जिला पंचायत रवि साहू , उप संचालक कृषि पीएस कुसरे सहित मत्स्य , कृषि विज्ञान केन्द्र अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे
