केंद्रीय मंत्री नित्यानन्द राय पहुंचे बीजापुर, पूर्व मंत्री गागड़ा की अगुवाई में हेलीपेड में किया गया आत्मीय स्वागत

बीजापुर :- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राह अपने दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर पहुंचे । इस दौरान हेलीपेड में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंत्री का आत्मीय स्वागत किया । अपने प्रवास के दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जिले की विकाश कार्यो की समीक्षा करेंगे साथ ही भाजपा कार्यालय के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर यहां की वस्तु स्थिति से अवगत होंगें। केंद्रीय राज्यमंत्री के स्वागत के दौरान जिला अध्यक्ष श्रीनिवास राव, पूर्व जिलाध्यक्ष जी वेंकट, डीआईजी दन्तेवाड़ा कमलोचन कश्यप, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, एसपी ए वाष्णेव सहित जिले के अधिकारी व भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *