केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे बीजापुर, हेलीपेड में कार्यकर्ताओ ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर :- केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अपने दो दिवसीय प्रवास पर बीजापुर जिला मुख्यालय बीजापुर पहुंचे । इस दौरान भाजपाइयों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का हेलीपेड में आत्मीय स्वागत किया । केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अपने प्रवास के दौरान सबसे पहले विभिन्न जन प्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे व जिले में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे. केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 4.30 बजे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे। प्रेसवार्ता के बाद केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री राय कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।
केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय अपने बीजापुर प्रवास के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों की बैठक लेंगे एवं सीआरपीएफ के जवानों के साथ रात्रि भोजन करेंगे. केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय 5 मई को सुबह बीजापुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे व रायपुर से दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
