विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड अन्तर्गत चतुर्थ श्रेणी की मेरिट सूची जारी
दावा आपत्ति के लिए कल 6-5-2022 तक का अवसर

बीजापुर – विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से आनलाइन मे प्राप्त आवेदन के आधार पर चतुर्थ वर्ग भृत्य पद के लिए प्राप्त मेरिट सूची में से अभ्यर्थियों का 04,07एवं09मार्च को दस्तावेजों का सत्यापन किया गया जिसके आधार पर सभी वर्गों के अभ्यर्थियों का मेरिट सूची तैयार किया गया है
प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल दस्तावेजों से सत्यापन कर अभ्यर्थियों के शैक्षणिक योग्यता, निवासप्रमाण पत्र, वर्ग, अनुभव आदि के आधार पर पात्र/अपात्र उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी किया गया है।यदि किसी आवेदक को सूची मे दर्शित प्रविष्टियों के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो 6 मई 2022 तक सायं 5:30 तक जिला कार्यालय बीजापुर(वित्त शाखा) मे दावा आपत्ति दर्ज कर सकते है।नियत समय के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।दावा आपत्ति हेतु मेरिट सूची जिले के वेबसाइट http://bijapur.gov.in मे व जिला कार्यालय बीजापुर के नोटिस बोर्ड में उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *