बस्तर आईजी ने ली नक्सल अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं डीआरजी के जवानों की समीक्षा बैठक

बीजापुर :- बस्तर रेंज आईजी पी सुंदरराज द्वारा 5 मई 2022 को बीजापुर जिले के नक्सल अभियान से जुड़े अधिकारियों एवं डीआरजी के जवानों की समीक्षा बैठक ली गई । बैठक में नक्सल मुद्दों और माओवादी विरोधी अभियान पर चर्चा की गई । वही 9 मई 2022 से होने वाले बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती की तैयारियों के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

इस बैठक में डीआईजी दन्तेवाड़ा कमलोचन कश्यप, एसपी आंजनेय वार्ष्णेय, एएसपी आदित्य पांडे, डीएसपी आशीष कुंजाम, नेहा पवार, डीएसपी मुख्यालय तुलसी लेकाम, डीएसपी ऑप्स सुदीप सरकार, डीएसपी डीआरजी विनीत साहू, डीएसपी बस्तर फाइटर पुष्पेंद्र बघेल, आरआई डीआरजी संजय सूर्यवंशी और डीआरजी के जवकन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *