फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी करने वाले संबंधितों पर हो शक्त कार्यवाही – फूलचंद गागड़ा

स्थानीय आदिवासी युवाओं का हक छीनने में,बाहरियों का मदद कर रहा भ्रष्ट तंत्र, स्थानीय भर्ती में स्थानीय युवा हो रहे उपेक्षित

बीजापुर – स्थानीय भर्तियों में लगातार बाहरी लोगों के सम्मिलित होने से स्थानीय बेरोजगार युवा खफा हैं,बाहरियों के शामिल होने का मुख्य कारण है फर्जी निवास प्रमाण पत्र का मोटी रकम के एवज में आसानी से बन जाना है,उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा ने कही है साथ ही प्रशासन से कार्यवाही की भी मांग की है।

प्रेस को जारी वक्तव्य में फूलचंद गागड़ा ने कहा है स्थानीय भर्ती महज नाम मात्र का रह गया है चूंकि भ्रष्ट तंत्र के चलते बाहरी लोग फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनाकर स्थानीय भर्ती में शामिल हो रहे हैं, जिससे यहां के बेरोजगार युवा उपेक्षित हो रहे हैं। निवास प्रमाण पत्र मोटी रकम के एवज में आसानी से बनाये गए है, ऐसे गलत कार्यों में संलिप्त संबंधितों पर प्रशासन शक्त कार्यवाही करे।

निवास प्रमाण पत्र जारी करने वाले चुनिंदे भ्रष्ट लोग बाहरियों का मदद करके स्थानीय बेरोजगारों का हक छीन रहे हैं।भर्तियों में गलत तरीके से निवास बनाकर शामिल होने वाले बाहरियों अभियर्थियों के साथ-साथ बनाने वाले संबंधित भ्रष्टों पर प्रशासन कड़ी कार्यवाही करे।

गागड़ा ने आगे कहा है रोजगार न मिलने की स्थिति में कार्य की तलाश में जिले के युवा दूसरे प्रदेश जाते हैं वहाँ से पुलिस उन्हें नक्सली बताकर जेलों में डाल देती है या फिर ठेकेदारों द्वारा बंधक बनाकर प्रताड़ित किया जाता है ऐसे कितनी ही मामले आते रहते हैं।अब उनके हक में स्थानीय भर्तियां आती है तो इसमें भी उपेक्षित करने का कोई कसर भ्रष्टाचारी नही छोड़ रहे हैं। फूलचंद गागड़ा ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र की जांच विशेष दल गठित कर कराया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *