बीजापुर की गौरव बनी साक्षी गुप्ता, बारहवीं की परीक्षा में जिले में किया टॉप
बीजापुर :- माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर दिया है । इस वर्ष दसवीं बारहवीं की परीक्षा में एक बार फिर प्रदेश से लेकर जिला तक में छात्राओं ने बाजी मारा है ।
बीजापुर के आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में अध्ययनरत साक्षी गुप्ता पिता सुनील गुप्ता ने बारहवीं की परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंको के साथ जिले भर में टॉप करते हुए जिले का नाम रोशन किया है । इस उपलब्धि पर साक्षी गुप्ता ने कहा माता – पिता और शिक्षकों की प्रेरणा से ही सफलता प्राप्त हुई है , आगे भी इसी तरह जिले का नाम रोशन करने का प्रयास करूंगी । साक्षी की इस उपलब्धि पर परिवार, रिस्तेदार, दोस्तों सहित जिले भर से बधाईयां और सुभकामनाये मिल रही है ।
