सरकार की पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना- विक्रम मण्डावी
नेलसनार क्षेत्र के दस गांवों का दौरा कर विधायक विक्रम ने विभिन्न निर्माण कार्यो का किया भूमिपूजन, दो पंचायतों को दिया पानी टैंकर
बीजापुर :- बुधवार को बीजापुर के विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी नेलसनार क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे पर रहे। वे नेलसनार क्षेत्र के ग्राम नेलसनार, तड़केल, मिरतुर, तोयनार, केतुलनार, तालनार, दारापाल, पिनकोंडा, फुलगट्टा व चीडरापाल सहित कुल दस गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाक़ात किया और उनके समस्याओं से अवगत हुए। अपने दौरे के दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने दो मातागुडी, दो देवगुडी, आंगनबाड़ी भवन, 1000 मीटर से अधिक की सी॰सी॰ सड़क, सात नग पुल-पुलिया, एक रंगमंच, चार किमी सड़क मुर्मीकरण, दस नग शौपिंग कॉम्प्लेक्स, एक शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया साथ ही ग्राम पंचायत तोयनार के ग्राम केतुलनार व ग्राम पंचायत डारापाल को एक एक पानी टैंकर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रदाय किया। नेलसनार क्षेत्र के ग्राम तड़केल के राउतपारा, ग्राम पाटलीगुड़ा, और तालनार में बंजारा समाज, गोंड समाज, तेलगा समाज, ग्राम पंचायत चीडरापाल में यादव समाज,गोंड समाज व ग्राम पंचायत डारापाल को सामाजिक कार्यो के लिए बर्तन सेट, टेंट व मेट का वितरण किया गया, ग्राम दारापाल के युवाओं की माँग पर क्रिकेट किट का वितरण किया गया है। मिरतूर में निर्माणाधीन हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण कर भवन को जल्द पूर्ण करने के निर्देश विक्रम मंडावी ने दिए। एक सवाल के जवाब में विक्रम शाह मंडावी ने कहा की “सरकार की पहली प्राथमिकता क्षेत्र का विकास और जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना है जिस पर सरकार लगातार काम कर रही है।
दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम, उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, सांसद प्रतिनिधि सीताराम माँझी, मनधर नाग सहित बड़ी संख्या में नेलसनार क्षेत्र के ग्रामीण विक्रम शाह मंडावी के साथ थे।
