ग्राम चौपाल में ग्रामीणों की समस्या से अवगत होते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया ने तत्काल समाधान करने का दिया आश्वासन
बीजापुर :- ग्राम पंचायत कचलारम, काकडमेटा और मिडते पंचायत के ग्रामीणों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया को भी इस चौपाल में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया । ग्रामीणों के निमंत्रण को स्वीकार्य करते हुए जिला पंचायत सदस्य नीना सीईओ जनपद पंचायत फगेश सिन्हा के साथ चौपाल पहुंची, जहां ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से अपनी समस्याओं को नीना रावतिया को अवगत कराया । इस दौरान बच्चो ने पारम्परिक छत्तीसगढ़ी गीत पर नृत्य कर अतिथियों का स्वागत किया । नन्हे बच्चो के नृत्य से जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया खुश होते हुए उनका हौसला अफजाई करने पुरष्कृत किया ।

ग्रामीणों ने सड़क, मोबाईल नेटवर्क, पीडीएस गोदाम सहित नवीन प्राथमिक शाला भवन जैसे अपनी मांगो से जिला पंचायत सदस्य को अवगत कराया । ग्रामीणों की मांग पर नीना रावतिया ने विधायक और कलेक्टर के संज्ञान में लाकर तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया । ग्रामीण अपने मांगो से सम्बंधित मांग पत्र सौंपते हुए शादी, बिहाव या अन्य आयोजनों के दौरान पानी टैंकर की आवश्यकता के सम्बंध में नीना रावतिया को अवगत कराया, जिस पर नीना रावतिया ने तत्काल ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए पानी टैंकर प्रदाये किया । नीना रावतिया द्वारा ग्रामीणों को टैंकर प्रदाये किये जाने की बात से ग्रामीण काफी खुश होते हुए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया ।
