ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग,भाजपा युवा मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन,डाक विभाग से एफआईआर दर्ज करने की मांग
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- ब्लाक अध्यक्ष पखांजूर पंकज साहा द्वारा अपने हमनाम अन्य पंकज साहा के नाम से जमा राशि डुप्लीकेट पास बुक बना पोस्ट आफिस से पैसे आहरण करने के मामले में आज भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा फर्जीवाड़ा करने वाले ब्लाक कांगेेस अध्यक्ष पंकज साहा के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को ले पखांजूर पोस्ट आफिस का घेराव किया और पखांजूर पोस्ट मास्टर को ज्ञापन सौंपा।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पखांजूर पकंज साहा द्वारा अपने हमनाम के खाते का डुप्लीकेट पास बुक बना पखांजूर पोस्ट आफिस से 12 हजार की राशि आहरण करने के मामले में आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा पखांजूर पोस्ट आफिस का घेराव किया और पखांजूर पोस्ट मास्टर को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने नया बाजार निवासी होटल व्यवसायी पंकज साहा के खाते से दिनांक 9 मई को 12 हजार की राशि का आहरण किया था और 18 मई को जब असली पंकज साहा पैसे निकालने आया तो मामला प्रकाश में आया। इसके बाद से ही पोस्ट आफिस की ओर से ब्लाक अध्यक्ष पंकज साहा पर पैसे जमा करने का दवाव बनाया जा रहा था पर पंकज साहा द्वारा फर्जीवाड़ा कर निकाली गई राशि वापस जमा नहीं की गई इस दौरान विवाद बढ़ता गया और मामला प्रकाश में आ गया। पोस्ट आफिस घेराव करने पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शंकर सरकार,अमित बोस, विश्वजीत दास,जितेश मुखर्जी आदि ने बताया की ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा झूठा शपथ पत्र और थाने में झूठी शिकायत कर जानबूझ कर फजीर्वाड़ा किया गया है इस झूठे शपथ पत्र और फर्जीवाड़ा के लिए पोस्ट आफिस पंकज साहा के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराऐ। अगर विभाग इस मामले में पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराता तो युवा मोर्चा द्वारा पखांजूर तथा कांकेर डाक घर के सामने जिला स्तरीय धरना प्रदशर्न किया जाऐगा, इस सबंध में जिला अध्यक्ष से चर्चा हो गई है। पुलिस में मामला दर्ज कराने के संबध में पखांजूर पोस्ट मास्टर बरेन घोष ने बताया की मामला उच्चाधिकारियों के पास है मामले की विभागीय जांच होगी इसके बाद जो करना है विभाग करेगा।
