दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में टॉप टेन में जगह बनाने वाले छात्रों का एपीजे अब्दुल कलाम कम्प्यूटर संस्था ने सम्मानित कर निःशुल्क प्रशिक्षण देने घोषणा कि
छोटे कापसी – एपीजे अब्दुल कलाम कम्प्युटर सेंटर पखांजूर द्वारा छत्तीसगढ़ में कक्षा दसवीं में टाप टेन में स्थान बनाने वाले छात्रों को संस्था में सम्मानित किया गया और इन सभी छात्रों को संस्था की ओर से निःशुल्क कम्प्युटर का प्रशिक्षण देने की घोषणा कर सभी का प्रवेश कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी के रूप में पूर्व बीआरसी कोयलीबेड़ा रंजन दास उपस्थित रहे और उनके ही हाथों सभी टाप टेन में स्थान बनाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक वरूण कितर्निया,अनिता दास, मोतीलाल शील,देवजीत देवनाथ, छोटू वमर्न,पूजा गोलदार आदि उपस्थित थी।
