एरिया डॉमिनेशन के दौरान चार मिलिशिया सदस्य गिरफ्तार, आईईडी व अन्य सामान भी किया गया बरामद

बीजापुर :- जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 26-27 मई को थाना नेलसनार से डीआरजी, सीएएफ 19 व 8वीं वाहिनी एवं सीआरपीएफ 165 बटालियन की संयुक्त पार्टी गश्त सर्चिंग के लिए बेलनार की ओर निकली थी । इसी दौरान चार माओवादी मिलिशिया सदस्यों को पकड़ा गया, इनके निशानदेही पर आईईडी व अन्य सामान भी बरामद किया गया ।

गश्त सर्चिंग अभियान पर बेलनार की ओर निकली पुलिस की संयुक्त पार्टी को देख कर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पकड़ कर पूछ ताछ किया गया तो सभी ने मिलिशिया सदस्य होने की बात स्वीकार्य किया । पकड़े गए माओवादी मिलिशिया सदस्यों में नेहरू कुंजाम उम्र 35 वर्ष, लालू राम मोडियामि उम्र 27 वर्ष, लाल साय कुंजाम उम्र 26 वर्ष और जयमन वेको उम्र 37 वर्ष शामिल हैं । पकड़े गए माओवादियों के निशानदेही पर 3 नग टिफिन बम, 11 नग बैटरी 1.5 वाल्ट, 4 नग बांस के टुकड़े में लगा मैकेनिज्म, 2 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर बरामद किया गया । पकड़े गए माओवादियों के खिलाफ नेलसनार थाना में विधिवत कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *