अन्य पिछड़ा वर्ग के इच्छुक आवेदकों से टर्म लोन हेतु आवेदन आमंत्रित

बीजापुर :- जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के ईच्छुक अभ्यर्थियों से टर्म लोन (व्यक्तिमूलक) माइक्रो फाईनेंस योजना के तहत 2 लाख रूपऐ ऋण प्रदाय करने हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है जिसके लिए जिला बीजापुर के इच्छुक उम्मीदवार हो, आयु सीमा 18 वर्ष से 50 वर्ष निर्धारित है जिले का निवास प्रमाण पत्र, स्थायी जाति प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी हो, पिछड़ा वर्ग के तहत आय सामान्य स्त्रोतो से ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के लिए 3 लाख से अधिक न हो, अंकसूची, राशन कार्ड, परिचय पत्र, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज सक्षम अधिकारी से सत्यापित कराकर आवेदन के साथ जमा करना होगा, उक्त आवेदन 20 जून तक जिले के जनपद पंचायत, नगरपालिका अथवा नगर पंचायत में निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं। दस्तावेजों के साथ आवेदक द्वारा शासकीय अथवा अर्धशासकीय संस्था में कार्यरत न हो इस हेतु 10 रूपए के स्टाम्प में शपथकर्ता जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *