अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों से स्वरोजगार स्थापना हेतु 22 जून तक आवेदन पत्र आमंत्रित

बीजापुर :- जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बीजापुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनान्तर्गत स्वरोजगार स्थापना हेतु ईच्छुक अभ्यर्थियों से 22 जून 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बीजापुर से मिली जानकारी के अनुसार अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु संचालित पैसेंजर व्हीकल योजना में लक्ष्य एक इकाई के लिए 7 लाख 19 हजार रूपए, टर्म लोन योजना में लक्ष्य एक इकाई हेतु 3 लाख, स्मॉल बिजनेस योजनान्तर्गत लक्ष्य एक इकाई के लिए 3 लाख रूपए, स्मॉल बिजनेस योजना सीएचजी 269 के तहत लक्ष्य एक इकाई हेतु 2 लाख रूपए, स्मॉल बिजनेस योजना सीएचजी 268 के अंतर्गत लक्ष्य एक इकाई के लिए एक लाख रूपए, स्व. सहायता समूह माइक्रो क्रेडिट योजनान्तर्गत लक्ष्य एक इकाई हेतु 5 लाख रूपए तथा अनुसूचित जनजाति महिला सशक्तीकरण योजनान्तर्गत लक्ष्य एक इकाई के लिए 2 लाख रूपए की ऋण सुलभ करायी जायेगी। पैसेंजर व्हीकल योजनान्तर्गत आवेदक के पास वैध कॉमर्शियल ड्रायव्हिंग लायसेंस होना अनिवार्य है। उक्त योजना में लाभान्वित अभ्यर्थी को 8 प्रतिशत साधारण ब्याज की दर से ऋण राशि कोे समान किश्तों में 5 वर्ष की अवधि में जमा करना होगा। वहीं टर्म लोन योजना, स्मॉल बिजनेस योजना एवं स्व-सहायता समूह माईक्रो क्रेडिट योजनान्तर्गत लाभान्वित अभ्यर्थियों को 6 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर समान किश्तों में 5 वर्ष की अवधि में ऋण अदा करना होगा। अनुसूचित जनजाति महिला सशक्तिकरण योजना में अभ्यर्थी को 4 प्रतिशत साधारण ब्याज दर पर समान किश्तों में ऋण राशि 5 वर्ष के भीतर जमा करना होगा। इन सभी योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए पात्रता के तहत आवेदक को अनुसूचित जनजाति वर्ग का एवं जिले का मूल निवासी होना चाहिए। इस हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक की पारीवारिक वार्षिक आय समस्त स्त्रोतों सहित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की दशा में 3 लाख रूपए से अधिक नहीं होना चाहिए। सक्षम अधिकारी से प्रदत्त आय प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। आवेदक ही आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आवेदक को शासकीय या अर्द्धशासकीय संस्था में कार्यरत नहीं होने संबन्धी 10 रूपए के स्टाम्प पर शपथ पत्र देना होगा।
अंकसूची, राशन कार्ड, आधार, पेन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र सहित जाति -निवास एवं आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति सक्षम अधिकारी से सत्यापित करवाकर आवेदन पत्र 22 जून 2022 तक कार्यालय कार्यपालन अधिकारी जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कलेक्टोरेट बीजापुर में जमा करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *