मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 04 को पखांजूर में जन चौपाल,पखांजूर को जिला बनाने की मांग को लेकर जिला संघर्ष समिति सौपेंगा ज्ञापन
छोटे कापसी – मुख्यमंत्री भपेश बघेल के आगमन से पहले जिला संघर्ष समिती के सदस्यों द्वारा गांव गांव में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है । शनिवार 4 जून को मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कायर्क्रम में इन हस्ताक्षरों के साथ परलकोट को जिला बनाने का मांग पत्र सौंपा जाएगा । बता दे की 2015 भाजपा शासन काल से ही परलकोट के ग्रामीण पखांजूर को जिला घोषित करने की मांग करते आ रहे है कई बार आंदोलन किया गया लेकिन जिला का दर्जा नहीं मिला । वर्तमान प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है, अभी हाल ही के दिनो मे कई नए जिले बने है जिससे परलकोट के ग्रामीणों को भी पखांजूर को जिला घोषित करने की एक आस जागी है । सीएम के पखांजूर आगमन पर जिला संघर्ष समिति पुरजोर से जिला बनाने की मांग करेगी ।
विदित हो जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चार और जिला बनाने की बात कही तब से परलकोट क्षेत्र को भी जिला बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इसे लेकर कई अरसे से परलकोट में आंदोलन चल रहा है और गांव गांव में संघर्ष समिति की बैठको का दौर भी जारी है। इस मांग को लेकर सबसे अधिक पूर्व विधायक मंतूराम पवार ही सक्रिय नजर आते है और वे इस मांग के लिए बनाई गई जिला संघर्ष समिती के सदस्य भी है। एसे में मुख्यमंत्री आगमन के पहले इस मांग को लेकर समिती के सदस्यों में सक्रियता बढ़ गई है, और विगत एक सप्ताह से इस मांग के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। गांव गांव में समिती से सदस्य पहुंच रहे है और मांग पत्र में सभी ग्रामीणों के सहमति से हस्ताक्षर लिया जा रहा है । अब तक कई हजार से अधिक हस्ताक्षर हो चुके है। इस अभियान के तहत पखांजूर कापसी और बांदे के अलावा गांव गांव में भी अभियान चलाया जा चुका है। संघर्ष समिति
हस्ताक्षर अभियान की कमान संभाल रहे कापसी के जगबंधु विश्वास ने बताया की सभी हस्ताक्षर और परलकोट को जिला बनाने की मांग पत्र दिनांक 4 जून को जन चैपाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को परलकोट की जनता के सामने इस मांग पत्र और प्राप्त हस्ताक्षर को सौंपा जाएगा। इस संबध में जिला समिती द्वारा समय भी मांग गया है उन्हें उम्मीद है की जनता की मांग को देखते हुए प्रदेश के मुखिया परलकोट की जनता के पक्ष में अपना फैसला सुनाएंगे और पखांजूर को जिला का दर्जा देकर परलकोट का मान बढ़ाएंगे ।
