पंचायत उप निर्वाचन 2022-
निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील

बीजापुर :- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उप निर्वाचन 2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गयी है, जो निर्वाचन परिणामों की घोषणा तक प्रभावशील रहेगी। पंचायत उप निर्वाचन के तहत समय अनुसूची यथा निर्वाचन कार्यक्रम के अंतर्गत 3 जून 2022 को निर्वाचन की अधिसूचना प्रकाशित होने के साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना प्रारंभ हो गया है। स्थानों (सीटों) के आरक्षण संबन्धी सूचना एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन भी 3 जून 2022 को कर दिया गया है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि एवं समय 9 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 10 जून 2022 को प्रातः साढ़े 10 बजे से की जावेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 13 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक नियत है। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने सहित निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 13 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे के पश्चात किया जावेगा। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 13 जून 2022 को निर्वाचन प्रतीक आबंटन के तुरंत पश्चात किया जावेगा। आवश्यक होने पर मतदान 28 जून 2022 को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगी। वहीं मतदान केन्द्रों पर मतगणना प्रक्रिया 28 जून 2022 को मतदान समाप्ति के पश्चात होगी। आवश्यक होने पर मतगणना प्रक्रिया 29 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजे से सम्बन्धित ब्लाक या तहसील मुख्यालय पर होगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा 30 जून 2022 को प्रातः 9 बजे से सम्बन्धित ब्लाक मुख्यालय पर की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *